राजस्थान की मुख्य फसलें – Main crops of Rajasthan

राजस्थान की मुख्य फसलें- Main crops of Rajasthan

1. गेंहू (रबी)

Main crops of Rajasthan राजस्थान की मुख्य फसलें- राजस्थान में सर्वाधिक उत्पादन वाला खाद्यान्न (फसलों में) गेंहू है, जिसके उत्पादन के लिए तापमान 10° से 20° सेंटीग्रेड व वर्षा 50 से 70 सेमी एवं मिट्टी काम्पीय व दोमट अधिक उपयुक्त होती है। गेंहू की फसल को अधिक सिंचाई की आवश्यकता होती है। गेंहू को पकते समय मेघ रहित आकाश होना चाहिए क्योंकि बादल छाये रहने से गेहूं की फसल को रेतुआ, चेंपा, करवजा आदि जीवाणु लग जाते है। गेंहू के उत्पादन में भारत में प्रथम स्थान उत्तर प्रदेश का है, तो राजस्थान का पांचवां स्थान है।

ध्यान रहें-
राजस्थान में सर्वाधिक गेंहू का उत्पादन हनुमानगढ़ जिले में होता है। गंगानगर को राजस्थान राज्य का अन्न भंडार/अन्नागार कहा जाता है। गेंहू की फसल को अधिक सिंचाई की आवश्यकता होती है। राजस्थान में सर्वाधिक ‘ट्रिटिकम‘ नामक किस्म का गेंहू उत्पादित होता है। सोना कल्याण, सोनालिका, मेक्सिकन, कोहिनूर, लाल बहादुर, मंगला, गंगासुनहरी, गेंहू की प्रमुख किस्म है।(Main crops of Rajasthan)

2. जौ (रबी)

गरीब के खाद्यान्न के नाम से प्रसिद्ध जौ खाद्यान्न के रूप में कम जबकि औषधि के रूप में या बीयर बनाने में अधिक उपयोगी होता है। जौ के उत्पादन के लिए तापमान 15 से 20 डिग्री सेंटीग्रेड व वर्षा 50 से 75 सेमी एवं मिट्टी कांपिय व दोमट अधिक उपयुक्त होती है। जौ के उत्पादन में भारत मे प्रथम स्थान उत्तर प्रदेश का है, तो राजस्थान का द्वितीय स्थान है। राजस्थान में पाई जाने वाली जौ की प्रमुख किस्में- आर.डी.2035, आर.डी.2508, ज्योति, राजकिरण, मोल्वा आदि है।
ध्यान रहें- राजस्थान में सर्वाधिक जौ का उत्पादन श्रीगंगानगर जिले में होता है।(Main crops of Rajasthan)

3. चना ( रबी )

रबी की फसलों में उत्पादित दालों में सबसे ज्यादा उत्पादित होने के कारण इसे दालों के राजा के नाम से भी जाना जाता है। भारत में प्रथम स्थान मध्य प्रदेश का है, तो राजस्थान का दूसरा स्थान हैं। चने की प्रमुख किस्में GNG-116, RS-11, व सम्राट है।
ध्यान रहें- राजस्थान में चना उत्पादन में प्रथम स्थान बीकानेर जिले का है।(Main crops of Rajasthan)

Also read:-

  1. राजस्थानी चित्रकला – Rajasthani Painting
  2. राजस्थानी चित्रकला की मारवाड़ शैली / Marwar School of Paintings
  3. राजस्थान का इतिहास – प्रागैतिहासिक, आद्य ऐतिहासिक एवं ऐतिहासिक काल
  4. जनपद युग और राजस्थान

4. मोठ ( खरीफ़ )

खरीफ़ की फसलों में उत्पादित दालों में सबसे ज्यादा उत्पादित होने के कारण इसे दालों की रानी के नाम से भी जाना जाता है। भारत मे प्रथम स्थान राजस्थान का है, तो राजस्थान में प्रथम स्थान बीकानेर जिले का है। प्रमुख किस्म जड़िया एवं ज्वाला है।(Main crops of Rajasthan)

5. बाजरा

राजस्थान का गौरव कहलाने वाली फसल बाजरा राजस्थान में सर्वाधिक क्षेत्रफल में बोई जाने वाली फसल है, जिसके लिए शुष्क जलवायु व 40 से 45 सेमी वर्षा अधिक उपयुक्त होती है। बाजरा के उत्पादन में भारत में प्रथम स्थान राजस्थान का है, तो राजस्थान में प्रथम स्थान अलवर जिले का है लेकिन राजस्थान में बाजरा का सर्वाधिक बोया गया क्षेत्र बाड़मेर है।

ध्यान रहें- बाजरा अनुसंधान केंद्र बाड़मेर में है। हरी बाली रोग बाजरा से संबंधित है। राज्य के 30 फिसदी भाग पर बाजरे की बुआई होती है। भारत विश्व मे बाजरा उत्पादन में प्रथम स्थान रखता हैं।(Main crops of Rajasthan)

6. ज्वार

गरीब की रोटी व सोरगम कहलाने वाली ज्वार की फसल के लिए शुष्क जलवायु व 40 से 45 सेमी वर्षा अधिक उपयुक्त होती है। ज्वार के उत्पादन में भारत मे प्रथम स्थान महाराष्ट्र का है। राजस्थान का ज्वार उत्पादन में देश मे चौथा स्थान हैं, तो राजस्थान में प्रथम स्थान अजमेर जिले का है।

ध्यान रहें-
ज्वार अनुसंधान केंद्र वल्लभनगर-उदयपुर में है, जिसके द्वारा ज्वार की तीन उन्नत किस्में ( सी.एस.वी.-10, एस.वी.पी.-245, एस.पी.-96 ) तैयार की गई है। ज्वार की अन्य प्रमुख किस्म राजस्थान चरी है।(Main crops of Rajasthan)

7. मक्का

मक्का मूलतः अमेरिकी पौधा है, जिसके उत्पादन के लिए 20 से 27 डिग्री सेल्सियस तापमान, 40 से 45 सेमी वर्षा एवं लाल तथा लाल-पीली मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। फसल के पकते समय मध्य रात्रि उष्ण होनी चाहिए। मक्का की फसल को पकने में 110 दिन लगते हैं। मक्का की हरी पत्तियों से साइलेज नामक चारा बनाया जाता है। मक्का के उत्पादन में भारत मे प्रथम स्थान कर्नाटक का है, तो राजस्थान का नवां स्थान है।(Main crops of Rajasthan)

ध्यान रहें-

राजस्थान में सर्वाधिक मक्का का उत्पादन भीलवाड़ा जिले में होता है। कृषि अनुसंधान केंद्र, बांसवाड़ा द्वारा मक्का की दो नई किस्में माही कंचन व माही धवल विकसित की गई। मक्का की अन्य किस्म- मोती कंपोजिट। राजस्थान में मक्का की फसल के लिए प्रोजेक्ट गोल्डन रेन्ज का आरंभ किया गया था।(Main crops of Rajasthan)

[su_button url=”https://freefirevipmods.com/free-fire-headshot-hack-apk-latest-apk-version-2022-hindi-future/” background=”#2d36ef” size=”8″ icon_color=”#ffffff”]DOWNLOAD LINK [/su_button]

[adsforwp id=”2877″]

Leave a Comment